हमीरपुर,
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उषा बिरला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की महाराष्ट्र में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत एवं भारतीय जनता पार्टी मैं लगभग पिछले कई रिकॉर्ड तोड़कर इस बार प्रचंड जीत हासिल की है। उषा बिरला ने कहा जिस तरह से देश व राज्यों में एनडीए की सरकारी काम कर रही हैं उससे स्पष्ट होता है कि देश के जनता का विश्वास देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की सरकारें जिस तरह से आम जनमानस के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं उसी का नतीजा है कि एनडीए प्रचंड बहुमत से महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रही है।
जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र के अलावा उत्तर प्रदेश के बाय इलेक्शन में भी 9 में से 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड जीत हुई है इसके साथ-साथ असम और बिहार में भी भारतीय जनता पार्टी का अच्छा प्रदर्शन रहा है। बिरला ने कहा कि महाराष्ट्र के साथ झारखंड के चुनाव भी थे जहां पिछली बार की अपेक्षा भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है किंतु वे सरकार बनने से चूक गए। उषा बिरला ने कहा कि इन चुनावों में मिली जीत में महिलाओं का भरपूर योगदान रहा है उन्होंने कहा कि जिस तरह से महाराष्ट्र में लाडकी बहन योजना चलाई गई उसका भी एक सकारात्मक परिणाम देखने को इन चावन में मिला है।
उषा बिरला ने कहा पूर्व में रहे केंद्रीय मंत्री संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने भी महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव में अहम भूमिका निभाई उन्होंने कहा कि जिस तरह से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हर मामले में बुरी तरह से परास्त हुई है इन सब मुद्दों को लेकर अनुराग ठाकुर ने भी महाराष्ट्र में प्रेस वार्ता लोगों को कांग्रेस का रवैया दिखाकर जग जाहिर किया। उषा बिरला ने इस जीत का श्रेय भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्रीअमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित एनडीए के बवरिष्ठ नेतृत्व को दिया है और उन्होंने सभी भारतीय जनता पार्टी व एनडीए के कार्यकर्ताओं को समर्थकों को उसकी बधाई व शुभकामनाएं दी
Author: Himachal Samvaad








