ऑलमाइटी स्कूल के शिव भारद्वाज व अवनी सिंह का चयन नॉर्दर्न जोन शूटिंग कंपटीशन के लिए, जायेंगे दिल्ली

हमीरपुर।

जिला हमीरपुर में स्थित ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल के शिव भारद्वाज व अवनी सिंह का चयन नॉर्दर्न जोन शूटिंग कंपटीशन के लिए हुआ है। नॉर्दर्न जॉन शूटिंग कंपटीशन नई दिल्ली में डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में 20 नवंबर से 25 नवंबर को होगा। ऑलमाइटी अकादमी के डायरेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि नॉर्दर्न जोन कंपटीशन में 10 स्टेट दिल्ली ,चंडीगढ़, हरियाणा ,जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश ,लद्दाख, पंजाब ,राजस्थान ,उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के शूटर भाग लेंगे, जो बच्चे नॉर्दर्न जोन कंपटीशन में क्वालिफाइड करेंगे वो सभी बच्चे नेशनल शूटिंग कंपटीशन में भाग लेंगे।

ऑलमाइटी परिवार की तरफ से प्रतियोगियों को  ढेर सारी शुभकामनाएं जो हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। स्कूल प्रबंधक कुलबीर सिंह, प्रिंसिपल डायरेक्टर पूजा मिन्हास,  प्रधानाचार्या निवेदिता शर्मा ने   इन बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल के लिए यह एक गौरवपूर्ण बात है और हम आशा करते हैं कि प्रतिभागी छात्र अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत अपने नाम करेंगे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।