निःशुल्क कोचिंग प्राप्त करें, प्रति माह चार हजार के वजीफे का भी प्रावधान

हमीरपुर  |

एडीएम हमीरपुर राहुल चौहान ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन सितंबर 2022 से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में डॉ. अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है। यह केंद्र यूपीएससी, एचपीपीएससी और संबद्ध सेवा परीक्षाओं के लिए 100 एससी और ओबीसी उम्मीदवारों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नामांकित उम्मीदवार को एक वर्षीय पाठ्यक्रम की अवधि के लिए प्रति माह चार हजार रुपये का वजीफा भी प्रदान किया जाता है। सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 9 नवंबर को शुरू होगी आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है ।

उन्होंने कहा कि जिले के पात्र एससी और ओबीसी उम्मीदवारों को निःशुल्क कोचिंग और मासिक वजीफे का लाभ उठाना चाहिए । उम्मीदवार प्रवेश हेतु https://cubimachaldaccadmission.samarth.edu.in/index.php लिंक पर आवेदन कर सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष 01892228877 तथा मोबाइल न० 9872217578, 8127214944, 8948263285 पर संपर्क किया जा सकता है |

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।