केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर एक दिवसीय हस्तशिल्प कार्यशाला का आयोजन

हमीरपुर,

केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर में पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय हस्तशिल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य की पर्वतीय महिला विकास ट्रस्ट द्वारा किया गया
जिसमें संगठन के सदस्यों द्वारा कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों को अवशिष्ट पदार्थों एवं चीड़ की
पत्तियों से घरेलू साज- सज्जा एवं दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुएं ईयर रिंग, चपाती बॉक्स,
कोस्टर, सुंदर टोकरियां, वाल हैंगिंग और पालतू जानवरों/ पशुओं का बिछौना बनाने का कौशल
सिखाया गया। कार्यशाला में बच्चों ने उत्साह के साथ बढकर भाग लिया एवं कार्यशाला के दौरान
स्वयं छात्रों ने भी अनेक कलाकृतियां बनाने का अभ्यास किया। कार्यशाला को पर्वतीय महिला
विकास ट्रस्ट की चेयरपर्सन श्रीमती बिमला विश्वपावमी, प्रशिक्षिका स्वर्णा देवी, सरला देवी और
मधु देवी के द्वारा यह हस्तशिल्प कार्यशाला संपन्न की गई। साथ ही संस्था के सदस्यों द्वारा अवशिष्ट
पदार्थों से आकर्षक घरेलू साज सज्जा की वस्तुओं को तैयार कर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के
प्रति जागरूक भी किया।
इस अवसर पर प्राचार्य सुनील चौहान ने विद्यार्थियों को अपने घर पर अपशिष्ट पदार्थो से घरेलू
साज सज्जा का सामान तैयार करने के लिए प्रेरित किया और भविष्य में आजीविका के रूप में
अपना सकते है। प्राचार्य ने संगठन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया एवं भविष्य में छात्र हित में
इस प्रकार की कार्यशाला के आयोजन का आग्रह भी किया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।