ऑलमाइटी स्कूल ने खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कियों ने खो-खो में द्वितीय स्थान किया हासिल

हमीरपुर,

गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल शासन में 16 ,17 नवंबर को खंड स्तरीय अंडर 12 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में खो-खो ,कबड्डी ,भाषण प्रतियोगिता, क्विज कंपटीशन आदि का आयोजन किया गया था‌। ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने खो-खो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया । भाषण प्रतियोगिता में अमायरा राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और छात्रों ने भी खो-खो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक खेला।

स्कूल प्रबंधक कुलबीर सिंह, प्रिंसिपल डायरेक्टर पूजा मिन्हास,  प्रधानाचार्या निवेदिता शर्मा ने  इन बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल के लिए यह एक गौरवपूर्ण बात है और हम आशा करते हैं कि विजेता छात्र अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगे भी जीत अपने नाम करेंगे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।