डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में धूमधाम से आयोजित किया गया वार्षिक परितोषित वितरण समारोह

हमीरपुर,

डीएवी हमीरपुर में 2024- 25 का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन डीएवी हमीरपुर पद्मश्री डॉक्टर डी एस राणा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। वही आरओ सीबीएसई पंचकूला जोन शेखर चंद्र विशिष्ट अतिथी के तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन डीएवी हमीरपुर आनंद स्वरूप, एआरओ डॉ वी के यादव, एआरओ डॉ बिक्रम सिंह, एआरओ व मैनेजर के एस गुलेरिया, एआरओ नमित शर्मा, डीएवी हमीरपुर के प्रिंसिपल महेंद्र सिंह ठाकुर तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों को शौल, टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में आए उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों तथा अभिभावकों का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने स्कूल की एनुअल रिपोर्ट पढ़ी।बच्चों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत वेलकम सॉन्ग तथा सरस्वती वंदना से हुई। छठी ए के छात्रों ने कलयुग का महाभारत विषय पर शानदार नाटक किया। छठी सी के छात्रों ने देश भक्ति डांस, छठी डी के छात्रों ने राधा कैसे न जले पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुति दी। वहीं छठी बी के छात्रों ने सोशल मीडिया का हमारे जीवन पर प्रभाव विषय पर ड्रामा प्रस्तुत किया। इसके अलावा सातवीं डी के छात्रों ने चंबयाली डांस, आठवीं सी के छात्रों ने पंजाबी डांस तथा नौवीं सी के छात्रों ने फ्यूजन डांस प्रस्तुत किया। नौवीं डी के छात्रों नें शिव तांडव ने सभी दर्शकों की वाह वाही लूटी। साथ ही ड्रामा आनंदीबाई जोशी, रामायण और ईश्वर या मैं ड्रामा ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इसी के साथ-साथ अन्य कक्षाओं ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सीबीएसई पंचकूला जोन के क्षेत्रीय अधिकारी शेखर चंद्र ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि डीएवी हमीरपुर सीबीएसई के सितारों में से एक है। उन्होंने इस आयोजन के लिए स्कूल तथा छात्रों को भी बधाई दी। साथ ही छात्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी करने की प्रेरणा तथा शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर पिछले सत्र में शैक्षणिक, खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉक्टर डीएस राणा ने कहा कि छात्रों का प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा है तथा मुझे यहां आकर खुशी मिली है। उन्होंने कहा कि यहां के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर काफी एक्टिव हैं। स्कूल के परिणाम भी काफी सराहनीय रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि यह स्कूल लगातार उन्नति करता रहेगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि आजकल के समय में सभी लड़कियों को पावरफुल होना अति आवश्यक है लेकिन साथ में ओवरपावर होना भी सही नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि वह स्वयं मोबाइल से दूर रहे ताकि बच्चों को भी मोबाइल से दूर रखा जा सके। उन्होंने कहा कि डीएवी हमीरपुर में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित की जा रही हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।