डीएवी हमीरपुर के छात्रों ने आर्य समाज के वार्षिक उत्सव पर निकाली शोभा यात्रा

हमीरपुर ,
डीएवी हमीरपुर के छात्रों ने आर्य समाज के वार्षिक उत्सव पर शोभा यात्रा निकाली । पूरे विश्व भर में मनाई जा रहे महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 जयंती के द्विवार्षिक समारोह का आयोजन 8 से 10 नवम्बर तक किया जा रहा है । इसी उपलक्ष्य पर हमीरपुर के आर्य समाज मंदिर में हवन करके समारोह का शुभारंभ किया । इसके उपरांत आर्य समाज के स्वयं सेवकों और डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्रों व अध्यापकों ने हमीरपुर बाजार में शोभायात्रा निकली ।

शोभायात्रा में इस दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के स्कूल बैंड ने गांधी चौक पर अपनी प्रस्तुति भी दी । शोभा यात्रा के दौरान आर्य समाज से जुड़े अनुयायियों ने शोभा रथ में विभिन्न बैनरों के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया । आर्य समाज मंदिर में आयोजित हो रहे वार्षिक समारोह के दौरान आर्य जगत के सुप्रसिद्ध विद्वान ज्ञान गंगा पर प्रवचन भी देंगे । इस दौरान अचार्य शैलेश मुनि, श्रीमती संगीता आर्य तथा वीरी सिंह आर्य विशेष रूप से महर्षि दयानंद सरस्वती के बताए गए मार्गों का व्याख्यान करेंगे

आर्य समाज संस्थान हमीरपुर के योग नंदा ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 जयंती के द्विवार्षिक जयंती ज्ञान गंगा पर्व के रूप में मानी जा रही है उन्होंने बताया कि आर्य समाज हमीरपुर के द्वारा इसी के उपलक्ष में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए शोभायात्रा का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि महर्षि दयानंद ने समाज को अंधविश्वास पाखंड को दूर करने के अलावा जाति प्रथा को खत्म करना, सती प्रथा को खत्म करने तथा कन्या की शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।