नगर परिषद हमीरपुर को नगर निगम बनाने हेतु पत्र सौंपा,मनोज कुमार मिन्हास अध्यक्ष नगर परिषद हमीरपुर ने माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की

हमीरपुर,
हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हमीरपुर जिला के दो दिवसीय दौरे के दौरान गत दिवस को प्रात: मनोज कुमार मिन्हास अध्यक्ष नगर परिषद हमीरपुर ने माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की और नगर परिषद हमीरपुर को नगर निगम बनाने हेतु पत्र सौंपा। इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही इस कार्य को अमलीजामा पहनाने का आश्वासन दिया है।

इसके साथ नगर परिषद हमीरपुर की बॉउंड्री पर गेट लगवाने के बारे में भी चर्चा की गई, जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री ने निगम बनाने पर इस कार्य को भी करने के लिए सहमती जताई है। वहीं मनोज कुमार मिन्हास अध्यक्ष नगर परिषद हमीरपुर ने बताया कि इसके साथ ही वॉर्ड नं 7 के एनआईटी वाले नाले का चैनेलाइजेशन करके उस पर सामुदायिक भवन,पार्क, आदि सुविधाएं देने के लिए बजट का प्रावधान करने हेतु अनुरोध किया।

साथ में हमीरपुर बस स्टैंड वाली सड़क पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण राहगीरों को सड़क पार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसलिए यहां एलिवेशन का प्रस्ताव भी रखा गया। मुख्यमंत्री ने इन सभी कार्यों को करने के लिए अपनी सहमती जताई है।