लावारिस अवस्था में मिले बच्चे को बाल आश्रम में भेजा, अभिभावकों से की अपील

हमीरपुर ।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य ने बताया कि 8 सितंबर को चाइल्ड लाइन संस्था की ऊना इकाई को ऊना में एक लड़का लावारिस अवस्था में मिला था। इस बच्चे के मां-बाप या अन्य अभिभावकों के बारे में कोई भी जानकारी न मिलने पर जिला बाल कल्याण समिति ऊना ने इसे पुलिस की मदद से सुजानपुर के बाल आश्रम में भेज दिया है।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य ने बताया कि परामर्श के दौरान इस बालक ने अपना नाम प्रेम शंकर बताया है। इसकी उम्र लगभग 16 साल, रंग सांवला और लंबाई 5 फुट है। यह बालक पंजाबी भाषा की जानकारी रखता है।
तिलक राज आचार्य ने बताया कि अगर इस बालक के जैविक माता-पिता या अन्य अभिभावक उसे घर ले जाना चाहते हैं तो वे 60 दिन के भीतर अपनी पहचान स्वरूप दस्तावेज दिखाकर जिला बाल संरक्षण इकाई हमीरपुर के कार्यालय में या इसके दूरभाष नंबर 01972-223344, जिला कार्यक्रम अधिकारी हमीरपुर के कार्यालय या इसके दूरभाष नंबर 01972-225085 पर संपर्क कर सकते हैं।
60 दिन की अवधि के भीतर अगर इस बच्चे के जैविक माता-पिता या अन्य अभिभावक सामने नहीं आते हैं तो उसके बाद जिला बाल कल्याण समिति हमीरपुर इसके दत्तक ग्रहण या गोद लेने के लिए कानूनी रूप दे स्वतंत्र कर देगी

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।