विश्व मानक दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

हमीरपुर,

विश्व मानक दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को हमीरपुर में विभिन्न विभागों के कार्यालयों में अधिकारियांे और कर्मचारियों ने अपने दैनिक जीवन में मानकों के उपयोग को बढ़ावा देने, केवल मानकीकृत एवं प्रमाणित सामान ही खरीदने तथा अपने आसपास सभी लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि 14 अक्तूबर को विश्व मानक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों एवं सेवाओं के प्रति जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी तरह के प्रलोभन या झांसे में आए बगैर केवल गुणवत्तापूर्ण, मानकीकृत एवं प्रमाणित उत्पादों एवं सेवाओं का ही प्रयोग करना चाहिए।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।