महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि 

हमीरपुर ।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य पर बुधवार को जिले भर में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला प्रशासन और नगर परिषद हमीरपुर की ओर से सुबह सात बजे यहां गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, एडीएम राहुल चौहान, एसडीएम संजीत ठाकुर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर, परिषद के पदाधिकारियों एवं पार्षदों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, कांग्रेस पार्टी और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा शहर के अन्य गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया तथा देश के लिए उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया।
इस अवसर पर लोक कलाकारों ने भी भजनों के माध्यम से दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।