200किलोमीटर का लंबा सफर श्रद्धालु पेट के बल चल दंडवत ,माता श्रीं नयना देवी के दरबार में पहुंचे

धुरी/पंजाब

माता श्री नैना देवीकी महिमा जहां पर अपरंपार है ,वहीं पर भक्तों की भक्ति भी अनोखी है ऐसा एक उदाहरण देखने को मिला जब पंजाब के धुरी से लगभग 200किलोमीटर का लंबा सफर श्रद्धालु पेट के बल चल दंडवत करते हुए माता श्रीं नयना देवी जी के दरबार में पहुंचे

धूरी पंजाब से लगभग 150 श्रद्धालुओं का जत्था माता के दरबारमें पहुंचइतनी लंबी यात्रा करने के उपरांत उनके माथे थकान की कोई लकीर नजर नहीं आई200 किलोमीटर का यह लंबा सफर इन श्रद्धालुओं ने पेट के बल चलकर ग्रुपों में तीन दिन में पूरा किया और जब माता के दरबारमें पहुंचे तो उनके उत्साह की कोई कमी नहींथी, श्रद्धालुओं ने जहां पर जाम जमकर जयकारे लगाए वहीं माता के दरबार पर पंजाबी भेटों पर खूब भांगड़ा भी डाला