तेज बारिश से एक मकान और 3 गौशालाएं क्षतिग्रस्त

हमीरपुर ।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण पिछले 3 दिनों के दौरान एक कच्चा मकान और 3 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों पर डंगे ध्वस्त होने तथा बिजली बोर्ड की लाइनों के नुक्सान की भी सूचना है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार एक कच्चे मकान और 3 गौशालाओं का लगभग 2.10 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। जबकि, बिजली बोर्ड की लाइनों की भी लगभग 17 हजार रुपये की क्षति हुई है।
इस मॉनसून सीजन में अगर जिला हमीरपुर में हुए कुल नुक्सान के आंकड़ों पर नजर डालें तो अभी तक जिला में 58 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक का नुक्सान हो चुका है। इसमें से लोक निर्माण विभाग को सर्वाधिक 33.31 करोड़ रुपये, जलशक्ति विभाग को 23.53 करोड़ और बिजली बोर्ड को 62.55 लाख रुपये की क्षति हुई है।
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हर छोटे-बड़े नुक्सान की रिपोर्ट तुरंत प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।