हमीरपुर,
हमीरपुर जिला में मार पिटाई का मामला सामने आया है।अक्सर विवादों में रहने वाला राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर बुधवार देर रात हुए घटनाक्रम के बाद एक बार फिर से विवादों में आ गया है। देर रात हुआ यह विवाद कुछ ऐसा था कि सैकड़ों छात्र एनआईटी परिसर के बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि देर रात संस्थान में पढऩे वाले फस्र्ट इयर के छात्र ने संस्थान की एक छात्रों को वीडीओ कॉल करके उससे बहुत की आपत्तिजनक धमकी दे डाली।
जैसे ही छात्रा ने अपनी सहपाठियों को इस बारे बताया तो सभी छात्राएं गुस्से में आ गए और रात को हॉस्टल से बाहर निकल आईं। छात्रा के समर्थन में अन्य हॉस्टलों के छात्र-छात्राएं आए गए और वीडीओ कॉल करने वाले उस छात्र पर कार्रवाई की मांग करने लगे। तनाव को देखते हुए रात को पुलिस बुलानी पड़ गई। इस घटनाक्रम के बाद गुरूवार सुबह एक बार फिर से संस्थान में तनाव का माहौन बना रहा।

वही हमीरपुर पुलिस द्वारा पीडि़त छात्रा की ओर से फिलहाल लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है। जैसे ही शिकायत आएगी आगामी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि एनआईटी हमीरपुर में थोड़े-थोड़े समय बाद हो रहे इस तरह के घटनाक्रमों के लिए लोग यहां के प्रबंधन के ढुलमुल रवैये को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं।
Author: Himachal Samvaad







