किसानों को निशाना बनाना भाजपा का असली चेहरा कंगना का ब्यान से पीछे हटना राजनीतिक मजबूरी: कौशल

हमीरपुर,

कंगना रनौत द्वारा बार बार किसानों को टारगेट करना भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की देश के किसानों के प्रति सोच का ही परिणाम है।प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि कंगना रनौत ने रद्द कृषि कानूनों को लागू करने की मांग कर भाजपा की किसान विरोधी मानसिकता को उजागर किया है और ब्यान से पलटना हरियाणा एवं जम्मू कश्मीर में हो रहे चुनाबों के मद्देनजर उनकी तथा पार्टी की राजनीतिक मजबूरी है।

उन्होंने कहा कि वास्तव में भाजपा आलाकमान ने ही कंगना रनौत,रवनीत बिट्टू,रामदास आठवले,अनुराग ठाकुर सहित कुछ अन्य नेताओं को नफरती राजनीति की अगुवाई करने की जिम्मेदारी दे रखी है और इसी के चलते वह एक निश्चित एजेंडे के तहत किसानों सहित देश के विपक्षी नेताओं के खिलाफ़ ज़हर उगलने का कार्य करते हैं।कौशल ने कंगना रनौत के व्यानों को हिमाचली संस्कृति और सभ्यता पर भी प्रहार करार देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की महिलाएं सौम्यता,सरलता, सदभाव और शालीनता के लिए
जानी जाती हैं परंतु कंगना ने अपने वक्तव्यों से हिमाचल की नारी शक्ति की मर्यादाओं को भी चोटिल किया है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।