हिन्दी पखवाड़े नारा लेखन प्रतियोगिता में नन्हे –मुन्नों ने बिखेरे अपनी कूची से रंग

हमीरपुर,
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में 14सितंबर 2024 से 28 सितंबर 2024 तक आयोजित किए जा रहे हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत हिन्दी हमारी शान हिन्दी हमारा मान- विषय पर नारा लेखन
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया; जिसमें विद्यार्थियों ने विविध रंगों का
प्रयोग करते हुए कूची के माध्यम से कोरे कागज पर हिंदी भाषा से संबंधित नारे
लिखे हुए चित्रित किये | जिसमें कक्षा- आठवीं के प्रियांश डोगरा ने प्रथम , रिदम
अग्निहोत्री ने द्वितीय और इरिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य  सुनील चौहान जी ने बताया कि
चित्रकला भी विचारों की अभिव्यक्ति का एक शानदार माध्यम है अतः चित्रकला
को अधिक से अधिक महत्व दिया जाना चाहिए ताकि विद्यार्थी अपने भावों को
मुक्त रूप से अभिव्यक्त कर सके; उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते
हुए विद्यार्थियों को हिंदी भाषा में अधिकाधिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया
और पखवाड़े में आयोजित की जाने वाली समस्त गतिविधियों और
प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया |

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।