मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद हरकत में आए नेशनल हाईवे के अधिकारी

हमीरपुर ,

-अवाहदेवी-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य की धीमी गति का कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारी हरकत में आए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक रोमी धनखड़, परियोजना प्रबंधक जितेंद्र पांडे, सहायक अभियंता तन्मय महाजन और अन्य अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय टीम ने बीते दिनों हमीरपुर-अवाहदेवी-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांेने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की और निर्माण कंपनी को निर्धारित समय अवधि के भीतर इस नेशनल हाईवे का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।