गौना में पांच दिवसीय कार्यशाला में शिक्षकों ने सीखे उद्यमिता के गुर

नादौन ,

गौना में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित पांच दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट क्लासेज (ईएमसी) शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों के कुल 55 टीजीटी एवं पीजीटी शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यशाला के समापन अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर के प्रधानाचार्य मदन लाल बन्याल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी-2020) में उद्यमिता एक महत्वपूर्ण घटक है और इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिम्मा वैल्यूर फैबटेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने लिया है। इसे स्टार (स्ट्रेंथनिंग टीचिंग, लर्निंग एंड रिजल्ट्स फॉर स्टेट्स) ने भी अनुमोदित किया है।
कार्यशाला में संवाद सत्रों और प्रैक्टिकल गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों ने उद्यमिता की तकनीकों को समझा। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश और वैल्यूर फैबटेक्स के अधिकारियों ने कार्यशाला की सफलता पर खुशी जताई और इसे हिमाचल प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए महत्वपूर्ण बताया। समापन अवसर पर भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन का संकल्प लिया गया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।