सुंदरनगर.
सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के पोड़ाकोठी पंचायत के मसेरन गांव में देर रात तीन परिवारों के तीन मकान जलकर सामान सहित राख हो गए। मसेरन गांव निवासी इंद्रदेव पुत्र नरोत्तम राम, रघुनाथ पुत्र नरोत्तम राम, रमेश पुत्र नरोत्तम राम के पूरे सामान सहित राख होने से लाखों रुपए का नुक्सान हो गया। आगजनी की घटना का पता लगते ही पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक सोहन लाल ठाकुर प्रशासन सहित मौका पर पहुँच कर पीड़ित परिवारों से मिले। सोहन लाल ठाकुर ने मौके पर पीड़ित परिवारों को फौरी राहत के रूप में 10-10 हजार रुपए की नकद राशि मुहैया करवा दी है और प पीड़ित परिवारों को खाने के लिए राशन, कंबल, तिरपाल मुहैया करवाया जा रहा है। सोहनलाल ठाकुर ने पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।
Author: Himachal Samvaad









