शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर सर्वजनकल्याण सभा ने सम्मानित किए पूर्व शिक्षक

हमीरपुर,
सर्वजनकल्याण सभा द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर आज मसियाणा में  पूर्व शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 10 पंचायतों के 100 से अधिक पूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के  डीन एकेडमिक डॉक्टर प्रदीप ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की।उनके साथ  केंद्रीय विश्वविद्यालय के
छात्र कल्याण अधिष्ठाता सुनील ठाकुर और पूर्व शिक्षक व पूर्व
भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में  शिरकत की ।
इस अवसर पर मुख्यअतिथि
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के डीन एकेडमिक डॉक्टर प्रदीप ने कहा कि भारत में 5 सितंबर को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समर्पण और योगदान को भुलाया नहीं जा सकता
डॉक्टर प्रदीप शर्मा ने कहा कि शिक्षक ही वे मार्गदर्शक होते हैं, जो हमें सही दिशा दिखाते हैं।
हमारे ज्ञान को बढ़ाने का काम करते हैं। हमें जीवन के कठिन मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
उनकी मेहनत का फल हम अपने जीवन में पाते हैं।
आज इस अवसर पर मैं आप सभी पूर्व  गुरुजनों को धन्यवाद देना चाहता हूं।
आपका  योगदान अमूल्य है। और में आप सभी के अमूल्य योगदान का  सम्मान करता हूँ।
सर्व जनकल्याण सभा के अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा ने पूर्व शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए  कहा कि माता पिता के बाद हमारे गुरुजन ही हमारा सर्वांगीण विकास करते हैं।
 नवीन शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। वे हमें केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन की सच्ची शिक्षा भी देते हैं।
वे हमें सही और गलत का अंतर सिखाते हैं। वह हमें प्रेरित करते हैं। हमारे सपनों को पूरा करने के लिए मार्गदर्शन करते हैं। उनका समर्पण और मेहनत ही हमारे भविष्य की नींव है।
 गुरुजनों  का योगदान समाज और राष्ट्र निर्माण में  अमूल्य है।
इस अवसर पर सर्व जन कल्याण सभा के अध्यक्ष डॉ रमेश चंद , महामंत्री अश्वनी शर्मा, उपाध्यक्ष बलबीर जमवाल ,रोशन शर्मा , महिला रीता शर्मा रवि धीमान, अभिषेक ठाकुर ,कमल जमवाल, रघुवीर ठाकुर रमेश शर्मा सहित सभा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।