पंजीकरण के अलावा अपने लाइसेंस भी बनवाएं सभी एफपीओ

हमीरपुर ।

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ शशिपाल अत्री ने जिला हमीरपुर के सभी पंजीकृत किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) से अपने लाइसेंस बनवाने की अपील की है।
उपनिदेशक ने बताया कि एफपीओ के लिए पंजीकरण के अलावा बीज, खाद और कीटनाशकों के लाइसेंस बनवाना भी अति आवश्यक है। इसलिए, सभी संगठन अपने लाइसेंस भी अवश्य बनवाएं। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग में लाइसेंस के लिए आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए विकास खंड स्तर पर विभाग के विषय वाद विशेषज्ञों से संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि विकास खंड हमीरपुर के एफपीओ विषय वाद विशेषज्ञ सुधीर सिंह के मोबाइल नंबर 82197-57694, नादौन के विषय वाद विशेषज्ञ अंकुश शर्मा 89880-29213, बमसन की वनिता कुमारी 70185-70475, भोरंज की मोनिका शर्मा 82198-35446, बिझड़ी की खूशबू राणा 82196-16530 और सुजानपुर के एफपीओ विषय वाद विशेषज्ञ के मोबाइल नंबर 70185-55457 पर संपर्क कर सकते हैं। इनके अलावा जिला मुख्यालय पर कृषि विकास अधिकारी किरण बाला के मोबाइल नंबर 72481-88642  पर भी जानकारी हासिल की जा सकती है।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।