एचपीआरसीए में विभिन्न पदों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 9 को

हमीरपुर ।

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने कॉपी होल्डर पोस्ट कोड-982, सेनिटरी सुपरवाइजर पोस्ट कोड-986, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर (पैटर्न मेकिंग) पोस्ट कोड-992, साइकोलॉजिस्ट एवं रिहेबिलिटेशन ऑफिसर पोस्ट कोड-994 और वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर (आर्किटेक्चर) पोस्ट कोड-997 के पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया 9 सितंबर को निर्धारित की है। पोस्ट कोड-982 और 986 की सत्यापन प्रक्रिया सुबह साढे दस बजे आरंभ होगी। पोस्ट कोड-992 और 994 की सुबह 11 बजे तथा पोस्ट कोड-997 की सत्यापन प्रक्रिया साढे 11 बजे शुरू की जाएगी।
आयोग के प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सांजटा ने बताया कि दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबरों का विवरण आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है। अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए सभी संबंधित प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां व इनकी दो-दो छाया प्रतियां, स्वयं सत्यापित प्रतियां और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। जितेंद्र सांजटा ने बताया कि इस संबंध में सभी अभ्यर्थियों को ईमेल और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया गया है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।