मतदान केंद्रों के लिए सुझाव या आपत्तियां 8 सितंबर तक

हमीरपुर ।
जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन के सभी 532 मतदान केंद्रों की सूची के प्रारूप प्रकाशित करके इनकी प्रतियां जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अलावा संबंधित एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कार्यालयों मंे भी आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध करवाई गई हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मतदान केंद्रों की सूचियों के प्रारूप 8 सितंबर तक इन कार्यालयों मंे उपलब्ध रहेंगे।
अमरजीत सिंह ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को इन सूचियों के संबंध में कोई आपत्ति है या वह अपना सुझाव देना चाहता है तो वह उस आपत्ति या सुझाव को 8 सितंबर तक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय या संबंधित एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।