बचत भवन की दुकान की नीलामी 12 सितंबर को

हमीरपुर ।

बचत भवन हमीरपुर में खाली हुई दुकान नंबर-3 की नीलामी 12 सितंबर को दोपहर बाद 3 बजे बचत भवन के हॉल में की जाएगी।
सहायक आयुक्त पवन शर्मा ने बताया कि इस नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति 11 सितंबर सायं 5 बजे तक अपने आवेदन आधार कार्ड, राशन कार्ड और पूर्ण पते के विवरण के साथ सहायक आयुक्त कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
बोलीदाता को नीलामी से पहले 10 हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। दुकान का न्यूनत्तम आरक्षित मासिक किराया 20 हजार रुपये रखा गया है। बचत भवन परिसर के दुकानदार और उनके परिवार के सदस्य नीलामी में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे। सफल बोलीदाता से दुकान का तीन महीने का किराया अग्रिम राशि के रूप में लिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।