एक सितम्बर से शुरू होगा पोषण माह- हिमानी शर्मा

पधर/मंडी

एसडीएम पधर हिमानी शर्मा ने बताया कि 1 सितंबर से 30 सितंबर तक 7वां राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन बाल विकास परियोजना द्रंग के सभी आगनवाड़ी केंद्रों में किया जाएगा। पोषण माह के दौरान लोगों को जीवन में पोषण के महत्व व सही पोषण के बारे में जानकारी दी जाएगी। लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने हेतु खंड वृत्त तथा आंगनबाड़ी स्तर पर विभिन्न विभागों की सहभागिता से भिन्न-भिन्न गतिविधियां भी इसी के साथ आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस दौरान आगनवाड़ी कार्यकर्ता हर घर जाकर एनीमिया पर जागरूकता, शारीरिक विकास मापन, सही पूरक आहार, प्रारंभिक बाल विकास के बारे जागरूक करेंगी। उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शत प्रतिशत विकास निगरानी की जायेगी और पारंपरिक व्यंजनों में ( विशेष मोटा अनाज) के फायदे और एनीमिया का शिविर लगाया जाएगा। जिसमें बच्चों महिलाओं और किशोरियों का स्वास्थ्य चेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी पर्यवेक्षकों के माध्यम से परियोजना द्रंग की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि एक सितंबर से 30 सितंबर तक मनाए जाने वाले पोषण माह की तैयारी विभाग द्वारा जारी दिनवार गतिविधियों की सूची के अनुसार सुनिश्चित करना आज से ही शुरू कर दे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।