वरिष्ठ पत्रकार गौरव विष्ट के निधन पर प्रैस क्लब हमीरपुर ने जताया शोक

हमीरपुर
वरिष्ठ पत्रकार गौरव विष्ट के अचानक निधन पर प्रैस क्लब हमीरपुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रैस क्लब के अध्यक्ष सुशील शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चंदेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष नीलकांत भारद्वाज, जसवीर कुमार, पंकज भारतीय, महासचिव अरविंद्र सिहं, विशाल राणा, कमलेश कुमार भारद्वाज, हरीश नदंा, अशोक राणा, सुमित ठाकुर, मीनाक्षी, उषा चौहान, सुरेंद्र ठाकुर, मंगलेश कुमार, पुनीत शर्मा, विजय ठाकुर, सोनम, राजकुमार, नीलम राय, संतोष कुमारी, राजेश खन्ना, जीवन कुमार, संदीप कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गौरव विष्ट एक जुझारू एवं इमानदार पत्रकार थे तथा उनके निधन पर पंत्रकारिता जगत में एक शुन्य पैदा हौ गया है। उन्होंने गौरव विष्ट की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संत्पत परिवार के लिए संवेदनाए प्रकट की ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।