मिस यूनिवर्स अनुष्का दता ने हिमाचल का बढ़ाया मान, नई दिल्ली में आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिमाचल पेंजेट की विजेता बनी

हमीरपुर
मिस यूनिवर्स इंडिया पेजेंट में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुकी अनुष्का दता ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह बात ग्लामनैंड ग्रुप के राज्य इंचार्ज बेविन अत्री ने होटल हमीर में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। बेबिन अत्री ने कहा कि रोहडू निवासी अनुष्का दत्ता को 18 अगस्त 2024 को दिल्ली में आयोजित हुए मिस यूनिवर्स हिमाचल पेजेंट की विजेता का ताज पहनाया गया है और इस कार्यक्रम में राज्य भर से 20 प्रतिभाशाली युवतियों ने भाग लिया था। वहीं अनुष्का दता ने भी हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस करते हुए खुशी जाहिर की है।

अनुष्का दत्ता ने कहा हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय पेजेंट में प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है और यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है और मैं राष्ट्रीय स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयारी कर रही हूं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बहुत टेलेंट है लेकिन प्लेटफार्म नही मिलने की वजह से लडकियां आगे नही बढ पा रही है। अनुष्का ने बताया कि नई दिल्ली में आडिशन में हिस्सा लेकर बहुत बढिया लगा है और सही संस्थान के माध्यम से माडलिंग के लिए आगे बढने के लिए काम करके ही मंजिल को पाया जा सकता है।

बेविन अत्री ने कहा कि हिमाचल में मिस यूनिवर्स के लिए आडिशन करवाए गए थे और नई दिल्ली में आडिशन होने के बाद हिमाचल पेंजेट की विजेता अनुष्का दता बनी है। उन्होंने बताया कि हर राज्य में इस तरह के आडिशन करवाए गए थे और दिल्ली में आडिशन के बाद अनुष्का दता को विजेता चुना गया है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।