विधायक इंद्रदत्त लखनपाल द्वारा मंत्री राजेश धर्माणी के बयान पर प्रतिक्रिया कहा सबको पता है पेड़ पर पैसे नही उगते

बड़सर,

प्रदेश सरकार के मंत्री राजेश धर्माणी द्वारा हाल ही में दिए गए बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि “सरकार के पास नोट छापने की मशीन नहीं है,” के संदर्भ में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कड़ा विरोध व्यक्त किया है। मंत्री धर्माणी ने यह बयान देते हुए प्रदेश सरकार का साथ देने की अपील की थी, जिसे विधायक लखनपाल ने गैर-जिम्मेदाराना और जनता को भ्रमित करने वाला बताया है।

विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “सबको पता है कि पेड़ पर पैसे नहीं उगते, लेकिन यह भी सच है कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जनता की भलाई के लिए आर्थिक नीतियों और संसाधनों का सही प्रबंधन करे। इस प्रकार के बयान देकर सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है, जबकि जनता को राहत और विकास की आवश्यकता है।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता पहले से ही सरकार की नीतियों से परेशान है और ऐसे बयानों से जनता का विश्वास और भी कम हो सकता है। विधायक लखनपाल ने सरकार से आग्रह किया कि वह जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए ठोस कदम उठाए और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए गंभीरता से प्रयास करे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।