केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

हमीरपुर,
पी. एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का
आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थियों में खुशी और उमंग का माहौल था। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री
कृष्ण के जीवन एवं श्री कृष्ण से जुड़े स्थानों से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया और उनके जीवन से
संबंधित गीतों पर बाल- कलाकारों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिससे विद्यालय प्रांगण कृष्णमय हो गया।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री सुनील चौहान ने सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को कृष्ण जन्माष्टमी की
शुभकामनाएं देते हुए बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति की प्रशंसा की ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।