ज्वाली , भरमाड़ के एक व्यक्ति की कुएं में डूबने से मौत

ज्वाली,

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र कि ग्राम पंचायत भरमाड़ के एक व्यक्ति की कुएं में डूबने से मौत हो गई ! प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कुमार (47) बर्ष पुत्र देव राज वार्ड नं 9 पंचायत भरमाड़ के निवासी की आज सुबह कुंये मैं डूबने से मौत हो गई ! उसकी पत्नी शशि वाला नै बताया कि मेरा पति हर रोज कुंये मैं नहाना जाता था ! आज मैं सुबह घर का काम करने के वाद नरेगा मैं दिहाड़ी लगाने के लिए लगभग 9 बजे घर से निकल गयी थी

मुझे पंचायत सदस्य करनैल सिंह नै 10 बजे के करीब फोन द्बारा सूचित किया कि आपके पति कुंये मैं गिर गये ! वहां पर मौजूद एक महिला नै बताया कि संजय कुमार कुंये से पानी निकालकर हौदी (टंकी) को भर रहा था अचानक उसका पैर फिसल गया और कुंये मैं गिर गया ! महिला द्बारा शोर मचाने के वाद काफी देर बाद लोग पहुंचे तव तक काफी देर हो चुकी थी !

इसकी सूचना पंचायत प्रधान सुशील कुमार को दी उसने इस बारे ज्वाली पुलिस को सूचना दी ! पुलिस नै मौके पर आकर वहां पर मौजूद लोगों के सहयोग से लाश को बाहर निकाला ! संजय कुमार के परिजनों के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है ! पुलिस ने लाश को कब्जे मैं लेकर पोस्टमार्टम करवाने के वाद लाश को परिजनों को सौंप दिया है !

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।