किसानों की फसल सुरक्षा और सही मूल्य मोदी सरकार की गारंटी: अजय शर्मा

हमीरपुर ,

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं एपीएमसी हमीरपुर के पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा ने आज यहां जारी प्रेस बयान में कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों की आय में वृद्धि के लिए संकल्पबद्ध है और इसके लिए लगातार कई नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं उन्होंने कहा कि गत रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में उच्च उपज जलवायु अनुकूल और जैव सशक्त फसलों की 109 किसमें जारी की है जिसमें खाद्य फसलों की 69 किसमें तथा बागवानी फसलों की 40 किस्म है केंद्र सरकार द्वारा इन फसलों के उन्नत बीज किसानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे जिससे किसानों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि होगी अजय शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार कृषि क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने जा रही है देशभर की 67009 प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी समितियां को 2516 करोड रुपए खर्च करके कंप्यूटराइज किया जा रहा है अजय शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को फसल की सुरक्षा और सही मूल्य की गारंटी दी है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 56.80 करोड़ नामांकन हुए हैं वर्ष 2023- 24 मैं पंजीकृत किसानों की संख्या में 27 प्रतिशत वृद्धि हुई है एवं इस वर्ष सरकार ने फसल बीमा योजना के तहत 13625 करोड रुपए आवंटित किए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के लिए 700 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं जिसमें अनुसूचित जाति समुदाय के लिए 121 करोड़ तथा अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए 60 करोड रुपए आवंटित किए हैं जिससे देसी गोजातीय नसलों के विकास और संरक्षण को बल मिलेगा