चौड़ू की महिलाएं ने सीखे खिलौने बनाने, आरसेटी ने आयोजित किया प्रशिक्षण शिविर

हमीरपुर 11 अगस्त। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर ने नादौन उपमंडल के गांव चौड़ू की महिलाआंे के लिए 13 दिवसीय खिलौना निर्माण एवं विक्रेता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। शिविर के दौरान महिलाओं को खिलौने बनाने और इनके विक्रय के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
नीलम राणा ने महिलाओं को खिलौना निर्माण के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं तथा उन्हें प्रेक्टिकल प्रशिक्षण प्रदान किया। जबकि, रविंद्र शर्मा और निर्मला देवी ने महिला प्रशिक्षुओं का मूल्यांकन किया।
आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने बताया कि संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों के 18-45 वर्ष तक के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण प्रदान करता है। संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये युवा अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।