कुडुआं दी धार की महिलाओं भी सीखेंगी अचार-पापड़ और मसाला बनाना

हमीरपुर ।

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) मट्टनसिद्ध, हमीरपुर ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी और उद्यमशील बनाने की दिशा में लगातार प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में बमसन ब्लॉक की ग्राम पंचायत चारियां दी धार के गांव कुडुआं दी धार में सोमवार को स्थानीय महिलाओं के लिए एक प्रशिक्षण शिविर आरंभ किया गया। इस शिविर में महिलाओं को अचार, पापड़ और मसाला पाउडर इत्यादि उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना और फेकल्टी मैंबर विनय चौहान ने महिलाओं को उद्यमिता और बैंकिंग योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।