पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर ने मनाया अलंकरण समारोह

हमीरपुर,

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में विद्यालय विद्यार्थी परिषद् के अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया| प्राचार्य सुनील चौहान मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई तथा प्रधानाध्यापिका- डॉ पूजा भी उपस्थित रह | मास्टर (लड़के) व कुमारी सानिया
शर्मा कक्षा बारहवीं को विद्यालय कप्तान , मास्टर शौर्य गुलेरिया (लड़के) व कुमारी ओजस्विनी, कक्षा ग्यारहवीं को विद्यालय उप-कप्तान , मास्टर अंशुल जसवाल (लड़के) व कुमारी अंकिता कक्षा बारहवीं को विद्यालय खेलकूद कप्तान का उत्तरदायित्व सौंपा गया | बच्चों को शैसे पहनाए गए तथा अपनी जिम्मेवारियों व उत्तरदायित्वों को ईमानदारी से निभाने की प्रतिज्ञा दिलवाई | साथ ही अलंकरण समारोह में कक्षा बारहवीं के दिवाकर दरोच तथा आस्था को शिवाजी सदन , कक्षा बारहवीं के अक्षत रांगड़ा तथा आस्था को टैगोर सदन, कक्षा बारहवीं के सुमंत
कुमार तथा वंशिका को अंबेडकर सदन और कक्षा बारहवीं के शुभम तथा परिधि डोगरा को रमन सदन की कप्तान चुनी गई |
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्री सुनील चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें कर्तव्य निर्वहन तथा शैक्षिक लगन के प्रति जागरूक किया गया और अपनी जिम्मेवारियों को ईमानदारी और लगन के साथ पूरा करने के लिए प्रेरित किया

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।