पंचायत  स्तर पर वृक्षारोपण के  कार्यक्रम करेगी की सर्व जन कल्याण सभा: नवीन शर्मा

हमीरपुर,
ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर में रविवार को सर्वजन कल्याण सभा की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
पौधरोपण के अवसर पर तकनीकी विश्व विद्यालय हमीरपुर के कुलपति डॉ शशि धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की उन्होंने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेड़ पौधे स्वस्थ जीवन का आधार हैं और हमें 12 महीने पौधरोपण करना चाहिए ।विशिष्ठ अतिथि के रूप में समाजसेवी  नन्द किशोर शर्मा ने शिरकत की उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं और सारे वातावरण को शुद्ध रखने में हमारी मदद करते हैं।
सर्वजन  कल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि देश  के वातावरण को साफ सुथरा बनाने के लिए देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत की है जिससे कि हम अपने आस पास को हरा भरा बनाएंगे ।
नवीन शर्मा ने कहा कि सर्वजन कल्याण सभा आने वाले समय में शिक्षा,स्वास्थ्य,पर्यावरण,महिलाओं,युवायों, किसानों के लिए
नवीन शर्मा ने कहा कि पौधरोपण अभियान संस्था द्वारा हर पंचायत में चलाया जाएगा  इसमें पंचायत के प्रतिनिधि महिला मंडल व युवक मण्डलों को भी शामिल किया जाएगा और फिर उनकी पौधों की देख भाल का ज़िमा भी सर्वजन हित कल्याण संस्था के पदाधिकारी रखेंगे ।
इस अवसर पर संस्था के जिला अध्यक्ष रमेश धिमान ,महामंत्रीअश्वनी शर्मा , उपाध्यक्ष रोशन लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शर्मा पंचायत प्रधान कुलबीर सिंह ,ग्राम सुधार सभा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा , विद्यासागर शर्मा ,महिला मंडल के सदस्यों सहित अन्य उपस्थित रहे ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।