कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन गांव के लिए हस्तांतरित करने का निर्णय गलत:अजय शर्मा

हमीरपुर,

अजय शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश ने जारी ब्यान में कहा कि हिमाचल प्रदेश जो की एक कृषि प्रधान प्रदेश है उसी प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन गांव के लिए हस्तांतरित करने का निर्णय सरासर गलत है और यह निर्णय न तो किसानो के हित में है और न ही विद्यार्थिओं के हित में हैं |
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा की पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश सरकार द्वारा जिला कांगड़ा को पर्यटन की राजधानी बनाये जाने का भाजपा किसान मोर्चा स्वागत करता है लेकिन इसके एवज में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में टूरिजम विलेज के लिए 112 हेक्टेयर भूमि हिमाचल प्रदेश सरकार का कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से लेने का निर्णय गलत है तथा सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए |
उन्होंने कहा की भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान इस विश्वविद्यालय को उत्तर पश्चिम क्षेत्र के लिये केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाये जाने की शुरुआत की गई थी जो अभी जारी है और ऐसे में कृषि विश्वविद्यालय की भूमि का अधिग्रहण इस पहल में बड़ी बाधा है |
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा की सरकार द्वारा ली गई इस भूमि में जिसमे प्राकृतिक फार्म, कार्यशाला, डेयरी, थ्रेशिंग फ्लोर, बीज भंडार, फार्म कार्यालय, बीज उत्पादन, चाय की फसल, घास के मैदान जैसी बुनियादी सुविधाएं हैं, इसका उपयोग प्राकृतिक अनुसंधान करने के लिए किया जा रहा है। कृषि विश्वविद्यालय द्वारा करोड़ों रुपए खर्चा कर इस जमीन पर कृषि विश्वविद्यालय में स्थित पशुचिकित्सा महाविद्यालय में उत्पादन, मत्स्य पालन और मुर्गी पालन के लिए इस भूमि को उपयोग किया जा रहा था और आगे भी विस्तार की योजना है। इस भूमि का उपयोग छात्रों के प्रायोगिक कार्यों और अनुसंधान गतिविधियों के लिए किया जाना चाहिए।
उन्होंने उल्लेख किया कि नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के साथ स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट छात्रों का प्रवेश साल दर साल बढ़ रहा है और मौजूदा प्रायोगिक क्षेत्र विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्र प्रयोगों के लिए कम पड़ रहा है।इसके अलावा वि०वि० द्वारा एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग कॉलेज का खोलना भी प्रस्तावित है। यह कृषि विश्वविद्यालय देश के अग्रणी विश्विद्यालयों में से एक है| इन सब बातों को देखते हुए भी सरकार इस शिक्षण संस्थान में टूरिज्म विलेज किस मंशा से खोलना चाहती है ये समझ से परे है और सरकार टूरिज्म विलेज योजना के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के भविष्य पर कुठाराघात कर रही है।
उन्होंने ने कहा की अगर प्रदेश सरकार ने अपने इस फैसले को जल्द वापिस नहीं लिया तो जल्द ही भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी एवं प्रदेश भर में प्रदेश सरकार के इस कृषि एवं बागवानी विरोधी निर्णय के खिलाफ सड़कों में उतरेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी |

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।