कांग्रेसी प्रवक्ता खुद कभी पंच,प्रधान तक नहीं बने और अंगुली बार के सांसद पर उठते है : जिला सचिव विनोद ठाकुर

हमीरपुर,

कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल पर पलटवार करते हुए जिला सचिव विनोद ठाकुर ने कहा कि किसी और पर उंगली उठाने से पहले प्रेम कौशल अपना खुद का पारिवारिक आचरण संभाले खुद तो अपने आचरण के कारण कभी पंच प्रधान तक नहीं बने और दो बारी विधायक का चुनाव भी लड़कर अपनी जनता के समक्ष किरकिरी करवा चुके हैं इसलिए अपने ज्ञान को अपने तक ही सीमित रखें क्योंकि उनके ज्ञान से जनता भली-भांति परिचित है कि उनका व्यवहार अपने लोगों में कैसा रहा है अक्सर वह पार्टी में अपने धोखेबाजी के लिए जाने जाते रहे हैं और अपने नेताओं को खुश करने के लिए अनुराग सिंह ठाकुर का सहारा ले रहे हैं प्रेम कौशल ना भूले कि जिन पर वह उंगली उठा रहे हैं

वह हिमाचल प्रदेश हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांचवीं बार सांसद चुने गए हैं जनता ने उन्हें लाखों वोटो के रूप में अपना आशीर्वाद दिया है रही गांधी परिवार पर उंगली उठाने की तो जब राहुल गांधी सभी लोगों से उनकी जाति पूछते है और देश में जाति जनगणना करवाना चाहते हैं तो जनता भी उनकी जाति को जानना चाहती है कांग्रेस को खुलकर राहुल गांधी की जाति को जनता के समक्ष रखना चाहिए ना की बात को तोड़ मरोड़कर जनता के समक्ष रखें और रही बात राहुल गांधी के ज्ञान की उसे देश की जनता ने अक्सर लोकसभा में कांग्रेसी नेताओं द्वारा पर्ची देते हुए देखा है उसके लिए वह स्वयं हंसी के पात्र बनते हैं इसमें ना देश की जनता का और ना ही भारतीय जनता पार्टी का दोष है| विनोद ठाकुर ने कांग्रेसी प्रवक्ता पर तंज करते हुए कहा कि उनकी हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हो चुकी है जिला हमीरपुर में तीन में से दो विधानसभाओं भाजपा प्रत्याशियों को जितवा कर अनुराग सिंह ठाकुर ने अपना परचम लहराया है वह भी प्रदेश में कांग्रेस सरकार होते हुए और लोकसभा के चुनाव में प्रदेश मुख्यमंत्री की विधानसभा से भी लिड लेकर पांचवीं बार सांसद बने हैं इसलिए कांग्रेसी प्रवक्ता को मुफ्त में एक सलाह है अपने आकाओं को खुश करने के लिए छोटे भैया नेतागिरी से परहेज करें।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।