आईटीआई लंबलू में रोजगार मेला 3 को, नामी कंपनियां लेंगी इंटरव्यू

हमीरपुर ।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लम्बलू में 3 अगस्त को दसवीं पास, बारहवीं पास और आईटीआई डिप्लोमाधारक युवाओं के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल पठानिया ने बताया कि जेएमडी मैनपॉवर सोल्यूशन्स के सौजन्य से आयोजित किए जा रहे इस रोजगार मेले में अहमदाबाद की प्रसिद्ध कंपनी मिंडा क्योरकू लिमिटेड और मोहाली की कंपनी मैसर्स गोदरेज एंड ब्वायस मेन्युफेक्चरिंग कंपनी लिमिटेड 18 से 40 वर्ष तक की आयु के युवाओं की भर्ती करेगी।

मोहाली की कंपनी दसवीं-बारहवीं पास युवाओं को 14,033 रुपये और आईटीआई डिप्लोमाधारकों को 14,940 रुपये मासिक वेतन देगी। प्रशिक्षण के लिए चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान 11,500 रुपये स्टाइपंेड दिया जाएगा।
इसी प्रकार, अहमदाबाद की कंपनी दसवीं-बारहवीं पास युवाओं को 15,916 रुपये और आईटीआई डिप्लोमाधारकों को 16,263 रुपये मासिक पैकेज देगी। एक साल के उपरांत कंपनी द्वारा ली जाने वाली परीक्षा में उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को कंपनी के स्थायी रोल पर रखा जाएगा।

प्रधानाचार्य ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थिओ को 4 पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं-बारहवीं कक्षा तथा आईटीआई डिप्लोमा की 2-2 फोटो प्रतियां, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक की पासबुक की भी 2-2 फोटो प्रतियां साथ लानी हांेगी।
प्रधानाचार्य ने सभी इच्छुक एवं पात्र युवाओं से इस रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।