नगर परिषद हमीरपुर में पहली बार कांग्रेस का कब्जा,पुनः मनोज कुमार मिन्हास ही रहेंगे अध्यक्ष पद पर आसीन

हमीरपुर,

नगर परिषद हमीरपुर में अध्यक्ष के विरुद्ध दिए गए अविश्वास प्रस्ताव को निरस्त करने के लिए संपूर्ण बहुमत के साथ हस्ताक्षर किया हुआ पत्र उपायुक्त महोदय जी को सौंपा गया। सर्व सम्मति से पुनः मनोज कुमार मिन्हास को ही अध्यक्ष पद पर आसीन रहेंगे। अविस्वास प्रस्ताव को पार्षदों ने विड्रॉल कर के मनोज कुमार मिन्हास पर अपनी सहमती जताई। अब जबकि अविश्वास प्रस्ताव निरस्त हो गया है तो एक्ट के अनुसार एक साल तक पुनः अविश्वास प्रस्ताव नहीं दिया जा सकता है।

इसके बाद मनोज कुमार मिन्हास ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के निर्देशानुसार व भाई पुष्पिंदर वर्मा जी के साथ मिलकर शहर में सभी विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा और सम्पूर्ण शहर में व वार्डों में विकास कार्य करवाए जायेंगे। साथ में अध्यक्ष ने सभी को सहयोग देने और उनके ऊपर विश्वास जताने का धन्यावाद किया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।