सुंदर नगर।
सुंदर नगर के धनोटु के पास के गांव में एक परिवार द्वारा अपनी बेटी के सामान को जलाकर राख कर दिया । बताया जाता है कि उक्त बेटी ने अपनी मर्जी से इंटरकास्ट मैरिज कर ली थी।जिसके बाद बेटी का परिवार गुस्से में था। बुधवार को उक्त परिवार ने बीच गांव में घर से वह बेटी का पुराना सामान इकट्ठा किया । जिसमें बेटी के सूट और अन्य चीजें थी को सार्वजनिकतोर पर आग के हवाले कर दिया । बताते है कि पिछले दिनों उक्त गांव की लड़की ने अपने गांव के लड़के इंटर कास्ट मैरिज कर ली थी। जिसके बाद लड़की के परिजन भड़के हुए थे। हालांकि कानूनीतौर पर लड़की ने बिलासपुर की कोर्ट में शादी करने के बाद फोटो और कागज अपनी मासी की लड़की को भेज दिए थे ताकी परिवार को पता चल सके कि उसने शादी कर ली है।लड़की के परिजनों ने एसडीएम सुंदर नगर के पास शिकायत देकर लड़की के ससुराल वालों को बुलाया था। उसके बाद बुधवार को दोनो पक्षो ने एसडीएम सुंदर नगर के सामने अपने पक्ष रखे । उसके बाद लड़की ने अपने ससुराल के साथ रहने पर सहमति जताई। हालांकि इस दौरान लड़की के मा बाप घर वापसी के लिए गिड़गिड़ाते रहे। मगर लड़की ने अपने घर वापिस आने से मना कर दिया। इसके बाद घर वापिस आते ही लड़की के पिता ने लड़की का सारा सामान पूरे गांव के सामने जला दिया।
Author: Himachal Samvaad












