कांगड़ा के दौलतपुर से तरसूह को जोड़ने वाली दोनों सुरंगो के छोर खोल दिए

कांगड़ा

कांगड़ा के दौलतपुर से तरसूह को जोड़ने वाली दोनों सुरंगो के छोर खोल दिए गए। एनएचएआई के परियोजना के निदेशक विक्रम सिंह मीणा व आरओ शिमला अब्दुल वासित ने शनिवार को रिब्बन काटकर टनल को ब्रेक थ्रू किया। कांगडा टविन ट्यूब टनल के भीतर विधिवत हवन यज्ञ कर इसके दूसरे छोर को खोला गया। रिबन काटने के बाद परियोजना निदेशक विक्रम सिंह मीणा ने कहा कि दिंसबर तक सुरंग से यातायात बहाल करने का लक्ष्य है। सुरंग से यातायात बहाल होने के बाद लोगों को तीखे मोडों में सफ़र करने से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि विभाग की यह कोशिश रहेगी कि अगले छह महीनों में टनल को खोल दें। इस टनल में एनएटीएम की तकनीक का प्रयोग किया गया है। हिमाचल में क़रीब 68 सुरंगों का प्रोजेक्ट है। इनमें से ग्यारह का काम पूरा है। 27 का काम चला है। जबकि तीस की डीपीआर बन गई हैं। इसके अलावा मंडी के छह मील के पास भी टनल बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि 225 करोड़ की लागत से बन रही सुरंग का निर्माण पूरा होते ही इसके भीतर सीसीटीवी, वेंटीलेशन जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। इसके बाद वाहन चालकों को तीखे मोड़ वाले सफ़र से निजात मिल जाएंगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।