आई. टी. आई.  हमीरपुर  में  विश्व जनसंख्या दिवस  जागरूकता श्रृंखला  के अंतर्गत जागरूकता  शिविर का आयोजन किया गया

हमीरपुर

स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर द्वारा आई. टी. आई.  हमीरपुर  में  विश्व
जनसंख्या दिवस  जागरूकता श्रृंखला  के अंतर्गत जागरूकता  शिविर का आयोजन
किया गया I इस अवसर पर बच्चों की भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
करवाई गई जिसमें विद्यार्थियों ने भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
के माध्यम से अपने – अपने संदेश प्रस्तुत किए I भाषण प्रतियोगिता में
अभिषेक चौहान प्रथम,   शिवानी  द्वितीय व दीक्षा            को तृतीय
स्थान मिला तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अभिषेक ठाकुर प्रथम,  रुचि
ठाकुर को द्वितीय व  श्वेता को तृतीय स्थान मिला l सभी प्रतिभागियों को
नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई l इस अवसर पर  जिला कार्यक्रम अधिकारी
डा. अजय अत्री  द्वारा बताया गया की यह दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया
जाता है l इस दिवस को मनाने  का उदेश्य लोगों का ध्यान बढती हुई आबादी की
तरफ लाना है l क्योंकि भारत की आबादी दिन व  दिन बढती जा रही है उन्होंने
बताया की बढती आबादी हमारे लिए हर क्षेत्र में खतरे पैदा कर रही है जिससे
लोगों की आय में कमी, भूखमरी की स्थिति, गरीबी,पर्यावरण में  बदलाव,
खाद्यान्न उत्पादन की कमी, मंहगाई का बढ़ना, यह सभी बढती आबादी का परिणाम
है l उन्होंने यह भी बताया कि पुरे विश्व में भारत की जनसंख्या पहले
स्थान पर है जो लगभग 42 करोड़ के आस पास पंहुच चुकी है l इस पर नियंत्रण
पाने के लिए हमें विभिन्न कार्यक्रम, सेमिनार और चर्चाएं आयोजित की जानी
चाहिए ताकि लोगों को इन विषयों के प्रति जागरूक किया जा सके और इसके
आलावा परिवार नियोजन, अच्छी शिक्षा, महिला शक्तिकरण, सामुदायिक प्रयास,
अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं इन सभी उपायों को अपनाकर जनसंख्या को बढ़ने से
रोका जा सकता है l

इस अवसर पर बी० सी० सी०समन्यक सलोचना ने बताया की  विश्व जनसंख्या दिवस
पर यह अभियान  24 जुलाई तक चलेगा और इस दौरान कई गतिविधियों द्वारा जिले
में लोगों को जागरूक किया जा रहा है l इस अवसर संस्थान के प्रिंसिपल
सुभाष चंद शर्मा, स्टाफ के सदस्य  गीतू, मधुबाला, ज्ञानवती, मीनाक्षी
राणा, मंजुलता शर्मा, सुनीता देवी व संस्थान के 150 छात्र व छात्राएं
मौजूद रहे l

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।