नितिन शर्मा को मैरीलैंड यूनिवर्सिटी ने गोल्ड मैडल के साथ आनरेरी डाक्टरेट की उपाधि से नवाजा

ज्वाली,
विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर घाड़ के वार्ड नं 7 के निवासी नितिन शर्मा को मैरीलैंड यूनिवर्सिटी ने इनको गोल्ड मैडल के साथ आनरेरी डाक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया ! प्राप्त जानकारी के अनुसार नितिन शर्मा (47) सपुत्र सुभाष चंद नै बताया उसने शिक्षा के क्षेत्र मैं लगभग 20 वर्ष का अनुभव है ! नितिन शर्मा लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र के साथ जुड़े होने के साथ साथ कम्प्यूटर शिक्षा मै भी सैंकड़ों युवाओं को ट्रैनिंग देकर रोजगारमुख वनाया है ! जिसके चलते शिक्षा के क्षेत्र मैं समाज के उत्थान के लिए यह उपाधि हासिल की है ! नितिन शर्मा के शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न वर्ग के कार्यों से प्रभावित होकर अमेरिका की मेरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी ने इनको गोल्ड मैडल के साथ साथ आनरेरी डाक्ट्रेट की उपाधि से नवाजा गया !यह उपाधि इनको दिल्ली के इंडियन हैबिटेट सैंटर मैं दीक्षांत समारोह मैं प्रदान की गई ! इस दीक्षांत समारोह में नितिन शर्मा ने ज्वाली के साथ साथ जिला कांगड़ा का भी नाम रोशन किया है ! इस दीक्षांत समारोह मैं डा० संदीप मारवाह चांसलर (एएऐफटी) यूनिवर्सिटी फाउंडर नोएडा फिल्म सिटी . डा० अशोक कुमार गाडिया चैयरमैन मेवार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट . डा० चार्ली थौमशन सिनियर जर्नलिस्ट सिडनी आस्ट्रेलिया .डा० पारीन सोमानी डायरेक्टर (एल ओ एस डी ) यू के . डा० प्रदीप खत्री (एच पी एस ) डीएसपी हरियाणा ‌.डा० रिंगों गोसलर सीनेट मैमबर आफ(एम एस यू -यू एस ए ) .डा० नेली फरदनोवा (रशिया) सहित कई अन्य अतिथिगण भी मौजूद रहे !

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।