पधर/मंडी
विकास खण्ड द्रंग की ग्राम पंचायत बह में बने नए पंचायत भवन में श्रावण मास के पहले मंगलवार को गृह प्रवेश हो गया अब सारा काम नए भवन है होगा।
ग्राम पंचायत बह के प्रधान पीर सहाय ठाकुर ने कुल देवताओं की पूजा अर्चना कर गृह प्रवेश किया ।
इस कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी पधर विनय चौहान ने विशेष तौर पर शिरकत की।
वही उन्होंने पंचायत के लोगों को बने नए पंचायत भवन की बधाई दी और कहा कि कम समय में पंचायत घर बनकर तैयार हुआ है जिसके लिए पंचायत प्रधान के साथ साथ लोग भी बधाई के पात्र है।
वही उन्होंने कहा कि पंचायतो को स्वस्छ रखने के लिए हम सभी को आगे आना होगा । कहा कि जल्द ही प्लास्टिक को उठाने के लिए एक केम्पेन चलाया जायेगा जिसके लिए महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को साथ लेकर कार्यक्रम चलाया जाएगा। ताकि हम आपके घर से प्लास्टिक उठा कर कचरा बेस्ट यंत्र में ले जाए और उसका निष्पादन सही से कर सके।
वही उन्होंने कहा कि सूखा और गीला कचरा अलग अलग रखे।
वही उन्होंने माना कि बह पंचायत में इतना कूड़ा नही है जितना अन्य पंचायतो में है बह पंचायत एक साफ सुथरी पंचायत है।
वही उन्होंने कहा कि बरसात का मौषम है अपने आसपास की साफ सफाई रखे ताकि हमारे आसपास बीमारी न फैले।
पंचायत प्रधान पीर सहाय ठाकुर ने सभी लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि बह पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाने का सपना देखा था जो आज पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत में अथाह कार्य चल है जिस कारण लोगों को रोजगार के साथ साथ कार्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान लोगों के लिए खीर के भंडारे जा भी आयोजन किया गया था।
Author: Himachal Samvaad








