HRTC पेंशनर्स की पेंशनर का भुगतान करें सरकार, अन्यथा करेंगे प्रदर्शन,बनाई बैठक में रणनीति

मंडी
हिमाचल पथ परिवहन पैंशनर कल्याण संगठन मंडी इकाई की मासिक बैठक सोमवार को वरिष्ठ नागरिक भवन मण्डी में के डी अवस्थी की अध्यक्षता में हुई।बैठक में लगातार दूसरे माह पैंशन अदायगी में देरी व आज दिन तक पैंशन न मिलने पर रोष प्रकट किया। जिला प्रधान अनूप कपूर ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता मे उच्च स्तरीय बैठक ‌में हर माह वेतन और पैंशन के लिए प्रति माह 63 करोड़ देने का निर्णय लिया गया था, जबकि इस मद के लिए HRTC को हर माह 68.5 करोड़ की आवश्यकता होती है। लगता है कि प्रबंधन इन विषय पर अपना पक्ष सही ढंग व दृढ़ता से नहीं रख सका है ।बैठक में मुख्यमंत्री व‌‌‌ ‌उप मुख्यमंत्री से मांग की गई कि पैंशन हेतु हर माह 25 करोड़ की राशि अलग से जारी की जाए ताकि राशि को अन्य मद पर खर्च न करके हर माह समय पर ‌पैंशन भुगतान सुनिश्चित ‌हो। उन्होंने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री से निवेदन करते कहा कि प्रबंधन द्वारा पैंशनरों व बुजुर्गो से हो रहे भेदभाव का संज्ञान ले व जून माह की पैंशन का भुगतान तुरन्त किया जाए और वर्षों से ‌लम्बित समस्यायों ‌के निवारण ‌हेतु संगठन के साथ बैठक आयोजित करके अनुग्रहित करें अन्यथा पैंशनरों व बुजुर्गो को विवश हो कर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।