पुलिस जिला नूरपुर की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही कार से 18 पेटी (216 बोतल = 1,62,000 ML) देसी शराब बरामद

नूरपुर,

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत नशा माफिया के खिलाफ मुकाम सकरी मोड़ पर बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया की जिसमे पलविन्द्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह, व दलजीत सिंह पुत्र जगदेव सिंह, दोनो निवासी गाँव छत्तर जोगिया, तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा के कब्जे से उनकी Etios Car 10 HPp1-D-4734 से 18 पेटी (216 बोतल = 1,62,000 ML) देसी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर उपरोक्त दोनो आरोपियो के विरुद्ध पुलिस थाना नूरपुर मे अभियोग संख्या 160/24 दिनांक 03.07.24 अधीन धारा 39 (1) आबकारी अधिनियम के अधीन पंजीकृत करके आरोपीयो को गिरफतार किया गया है । उपरोक्त अभियोग मे नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। भविष्य मे भी नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।