चौहारघाटी के सड़क मार्ग का बुरा हाल, मानसून की शुरूआत में ही हालत खराब

पधर/ मंडी

लोक निर्माण विभाग की मण्डल पधर के अधीन उपमंडल पधर से चौहारघाटी को जोड़ने वाली पधर – रोपा सड़क लगभग 6-7 सालों से बहुत बुरी हालत बनी हुई है। सड़क मार्ग में डायनापार्क से रोपा तक तो ऐसा हाल है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है । इस मार्ग पर आज तक लगभग 7 बड़े हादसे हो चुके हैं जिसमें कई लोग मौत का शिकार हो चुके हैं । ईस सड़क मार्ग पर चौहारघाटी की 3 पंचायते(रोपा, कथोग व टिक्कर) के लोग रोज़ाना सफ़र करते हैं । बीती रात हुई बारिश से फाग्नि ममदिर के पास सड़क बन्द हो गयी। वही अगर गाड़ी वालो से थोड़ी सी भी गलती हो गयी तो सीधे उल्ह नदी में समा जायगी।लोगों ने इस बारे में आवाज तो उठाई लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। अभी हाल ही में किसी ठेकेदार द्वारा सड़क को चौड़ा किया जा रहा था लेकिन सड़क चौड़ी होने के बजाय और अधिक खराब कर दी गयी।
वही पुराने जो पक्के डंगे लगाये गए थे उन्हें भी खराब कर दिया गया है । जबकि सड़क और नालियां, क्रैश वैरियर और पैराफिट का कोई प्रावधान नही है।अब बरसात शुरू हो चुकी है और सड़क पर आए दिन पत्थर व मलबा गिरना शुरू हो गया है । ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विभाग ने सिर्फ ठेकेदारों के पेट भरें और जनता को मरने पर छोड़ दिया। वही सड़क पर कई सालों से टारिंग न होने से सड़क गड्डो में तब्दील हो गयी है।
वही लोगों का कहना है कि अब इस बारे में प्रशासन को कहा जाये या सरकार को कुछ समझ नहीं आ रहा है। लोग भी शायद बड़े खतरे का इंतजार कर रहे होंगें ।
सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग पधर अंशुमन सोनी का कहना है कि मार्ग को आज आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। विभाग द्वारा मार्ग पर मशीनें लगा रखी हैं। वहीं कटिंग के स्थान पर डंगे लगाने का प्रावधान भी शीघ्रता से किया जाएगा।