स्वारघाट और पंजाब सीमा से सटे चंगर क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश होने से जहां लोंगो ने राहत की सांस ली

स्वारघाट/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के अंतर्गत पडते स्वारघाट और पंजाब सीमा से सटे चंगर क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश होने से जहां लोंगो ने राहत की सांस ली है वहीं मक्की की बिजाई का काम भी शुरू हो जायेगा बताते चलेंकि बारिश न होने से किसानों को मक्की की बिजाई में विलंब पडा है और किसान इंद्र देवता से बारिश के लिये दुआ करते रहे और अब किसानो के चेहरे खिल गये है और अब मक्की की बिजाई का काम शुरू हो जायेगा बारिश से मौसम भी बडा सुहावना हो गया हैऔर हुमस भरी गर्मी से भी थोड राहत जरूर मिल गयी है