वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 8 से 28 जुलाई तक

हमीरपुर  ।

भारतीय वायु सेना में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अविवाहित महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों की अग्निवीर भर्ती के लिए 8 से 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
एयरमैन सेलेक्शन सेंटर अंबाला के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि वायु सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए पात्र महिला एवं पुरुष उम्मीदवार वेब पोर्टल अग्निपथवायु.सीडैक.इन agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। यह पंजीकरण 8 जुलाई को सुबह 11 बजे से लेकर 28 जुलाई रात 11 बजे तक किया जा सकता है।
उन्होंने  बताया कि 3 जुलाई 2004 से लेकर 3 जनवरी 2008 तक जन्में महिला एवं पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने वाले युवाओं की ऑनलाइन परीक्षा 18 अक्तूबर से आरंभ होगी।
विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि गणित, फीजिक्स और अंग्रेजी विषय सहित कुल 50 प्रतिशत अंकों एवं अंग्रेजी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास उम्मीदवार इसके लिए पात्र होंगे। 50 प्रतिशत अंकों के साथ वोकेशनल कोर्स करने वाले युवा और इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमाधारक भी अग्निवीरवायु की भर्ती के लिए पात्र होंगे। साइंस विषयों के अलावा अन्य विषयों में भी कम से कम 50 प्रतिशत अंकों एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक के साथ बारहवीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं। विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि भर्ती से संबंधित सभी जानकारियां वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने पात्र एवं इच्छुक युवाओं से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।