मुख्यमंत्री और सरकार बिलासपुर गोलीकांड के दोषियों को बचाने में पूरी शिद्दत से के साथ लगी है : बिंदल

शिमला,

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा बिलासपुर गोलीकांड को हुए अनेकों दिन बीत गए हैं, भारी विरोध प्रदर्शन के बावजूद जो इस गोलीकांड के मास्टरमाइंड है उनकी गिरफ्तारी न होना दोबारा इस बात का सबूत है कि मुख्यमंत्री और सरकार इस गोलीकांड के दोषियों को बचाने में पूरी शिद्दत से के साथ लगी है।
हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार इसलिए बिगड़ रही है क्योंकि सरकार इन गुंडो को संरक्षण देने में लगी हुई है, चंबा हत्याकांड के बाद लगातार हत्याओं का सिलसिला हिमाचल प्रदेश में जारी है। 150 हत्याएं और 300 से अधिक बहनों के साथ शोषण के मामले सामने आए हैं और सरकार कोई कार्यवाही नहीं कर रही है, केवल मुख्य दर्शन बन बैठी है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर की घटना शर्मसार कर देने वाली घटना है, जहां एक बहन का मुंह काला कर पूरे गांव में घुमाया जाता है पर मुख्यमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है। चंबा में एक नौजवान को चाकू से वार कर हत्या कर दी जाती है, ऐसी कई अनगिनत घटनाएं जनता के समक्ष आई है।

बिंदल ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा बिलासपुर गोलीकांड ने पूरे हिमाचल प्रदेश को दहशत में डाल दिया है, कोर्ट परिसर के बाहर धना धन फायरिंग होती है फायरिंग करने वाला व्यक्ति पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के घर की तरफ दौड़ता है। इस केस में सारे के सारे तार पूरे विधायक के साथ जुड़ते हुए दिखाई देते हैं, अगर उनके बेटे की कॉल डिटेल देखो तो उसमें शार्प शूटर के साथ चर्चा सभी के समक्ष निकालकर आती है। कई दिन बीत जाने के बाद आरोपी गिरफ से बाहर है, यह गोली कांड बहुत बड़ा मसला है और सरकार को इसको पूरे मामले को गंभीरता से लेना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री बिलासपुर गोलीकांड पर पर्दा डालने और किसी को बचाने का प्रयास करेंगे तो भाजपा प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाएगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के कंधों के ऊपर होगी, इसका जो परिणाम होगा उसकी जिम्मेदारी कांग्रेस को वहन करनी पड़ेगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।